देहरादून: उत्तराखंड में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जिले में इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। हालांकि भूकंप से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दहशत के चलते लोग घरों से बाहर आ गए। यह झटके उत्तरकाशी के आस-पास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। वहीँ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके मामूली थे।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

