देहरादून: महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या, 4 साल पहले हुई थी शादी

Please Share
देहरादून: थाना नेहरु कोलोनी के अंतर्गत शनिवार को एचएनबी कॉलोनी अजबपुर मे एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई। उक्त सूचना पर थाना नेहरु कोलोनी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतिका कृष्णा पत्नी प्रवीन रावत, उम्र 32 वर्ष द्वारा घर की ऊपरी मंजिल में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों द्वारा कृष्णा को वाहन से इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।
मृतका की शादी 4 साल पहले प्रवीन रावत से हुई थी और मृतिका का 3 वर्ष का बच्चा भी है, जो कि शारीरिक रूप से विक्षिप्त है।
मृतिका के परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि मृतका नौकरी करने की इच्छुक थी, लेकिन उनके पति द्वारा उनके बच्चे के शारीरिक विक्षिप्त होने के कारण उसकी देखभाल हेतु कहा जाता था, जिस कारण दोनों पति-पत्नी में आपस में विवाद रहता था। नौकरी न करने की बात से परेशान होकर मृतिका द्वारा आत्महत्या की गई। चूंकि मृतिका की शादी को 4 वर्ष ही हुए थे और मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना प्रतीत होता है। पंचायत नामा की कार्रवाई हेतु उप जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है। मृतका का मायका श्रीनगर गढ़वाल में है, पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतका के शव को महंत इंद्रेश अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like