चुनाव प्रचार के दौरान सनी देओल की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

Please Share

चंडीगढ़: पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, मीडिया ख़बरों के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान सनी देओल की गाड़ी हादसे की शिकार हुई है, हालांकि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है और वह इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना पंजाब के धारीवाल के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान सनी देओल की गाड़ी रेंज रोवर का टायर फटा, जिससे गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। लेकिन सनी देओल पूरी तरह से सुरक्षित हैं, अचानक गाड़ी का ब्रेक लगने से सनी देओल की गाड़ी पीछे चल रही गाड़ी से टकराई। जिससे उस गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में पंजाब में मतदान होना है और इसलिए इस वक्त वहां चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही सनी देओल लगातार गुरदासपुर में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ज्वाइन करके पंजाब के गुरदासपुर सीट से चुनावी अखाड़े में उतरे सनी देओल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वो जनसेवा के लिए ही राजनीति में उतरे हैं। वो पीएम मोदी से खासा प्रभावित हैं और इसी कारण उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। देश को इस वक्त मोदी जैसे लीडर की जरूरत है, जो कि भारत को विकास के पथ पर ले जाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like