आज थम जाएगा आखिरी चरण का चुनाव प्रचार, 19 मई को 8 राज्यों की 69 सीटों पर मतदान

Please Share

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनावी शोर आज शाम थम जाएगा। अंतिम दिन सारी पार्टियां रैली और रोड शो के जरिए आज अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी। आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 9, पंजाब की 13, मध्य प्रदेश की 8, झारखंड की 3, हिमाचल प्रदेश की 4 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा।

प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी मध्य प्रदेश के रण में उतरे। मोदी ने खरगौन में रैली को संबोधित किया जबकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी पहुंची। प्रियंका ने मिर्जापुर और कुशीनगर में रोड शो किया।

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन जनसभा को संबोधित किया। योगी की पहली रैली बलिया में जबकि दो रैली गोरखपुर में हुई। महागठबंधन के नेताओं की भी आज यूपी में दो रैली हुई। बीएसपी सुप्रीमो मायावती, एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी के प्रमुख अजित सिंह ने मिर्जापुर और चंदौली ने जनसभा की।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पश्चिम बंगाल में कोई प्रचार नहीं हुआ। हिंसा की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने समय से एक दिन पहले ही यानी गुरुवार रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी। आज वहां ना तो रैली की गई, ना किसी दूसरे तरीके से प्रचार किया गया, लेकिन आज जहां प्रचार हुआ वहां सबने अपनी पूरी ताकत झोंकी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like