प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत ,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: देवभूमि में छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकतों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां पोक्सो एक्ट बना कर सरकार ने ऐसी घटनाओं पर सख्त और तुरंत कार्यवाही करने का बीड़ा उठाया था वहीं प्रतिदिन घटनाएं बढ़ती जा रही हैं ।आज ही एक और वाकया सामने आया है, राजधानी देहरादून से । घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत की है। यहां एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने एक छात्रा संग अश्लील हरकत कर दी है जिससे गुस्साए परिजनों व क्षेत्रवासियों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और आरोपित प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने छात्रा व उसकी एक सहपाठी के बयान दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार लिया।आपको बता दे जानकारी के अनुसार, थाना नेहरू कॉलोनी के एक इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य 12वीं की नाबालिग छात्रा को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। आरोप है कि प्रधानाचार्य पीड़िता और उसकी दोस्त को स्कूल की छुट्टी के कुछ पहले अपने कक्ष में बुलाता था और उनके साथ अश्लील बातें करता था। आरोप है कि गुरुवार को एक बार फिर प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं को छुट्टी से पहले अपने कक्ष में बुलाया और एक छात्रा को बाहर खड़ा कर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने पीड़िता के साथ कक्ष में गलत हरकत करने की कोशिश की।

छात्रा ने घर आकर यह बात अपने परिजनों को बता दी।घटना का पता चलने के बाद आक्रोशित परिजन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ शुक्रवार को स्कूल पहुंच गए और वहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना नेहरू कॉलोनी पुलिस को मिली तो पुलिस स्कूल पहुंची और बामुश्किल प्रधानाचार्य को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई।इसके बाद पीड़िता और उसकी सहेली के बयान दर्ज कर आरोपित प्रधानाचार्य नरेंद्र बिष्ट निवासी माजरी माफी को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like