कांग्रेस की करारी हार पर होगा मंथन राहुल गांधी कर सकते हैं इस्तीफे की पेशकश

Please Share

दिल्ली: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार हार की समीक्षा और पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर ये बैठक बुलाई गई है।
हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 52 सीटों पर जीत मिली है।राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ रही कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटों पर जीत मिली है। जबकि २०१४ के चुनाव में कांग्रेस के खाते में इस बार से ०८ सीटें कम थी।

ज्ञात हो कि 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला यही. नहीं कांग्रेस पार्टी लक्षद्वीप, दमन और दीव, चंडीगढ़, राजस्थान, दादर और नगर हवेली, सिक्किम, मिजोरम, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मणिपुर और नगालैंड में एक सीट भी नहीं जीत पाई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और ओडिशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महज एक सीट जीत सकी है। फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर खुद चुनाव हार गए। राज बब्बर को बीजेपी के राजकुमार चाहर ने ३ लाख से अधिक वोटों से हराया है ।

आज होनेवाली बैठक में किस एजेंडे पर चर्चा होनी है, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन माना जा रहा कि बैठक में पार्टी मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली हार पर खास तौर पर चर्चा करेगी।
इन तीनों राज्यों में पांच महीने पहले ही हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।कांग्रेस पार्टी की हार पर राहुल गांधी ने गुरुवार प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने हार स्वीकार करते हुए पीएम मोदी और बीजेपी को बड़ी जीत के लिए बधाई दी। साथ ही राहुल ने कांग्रेस के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने के लिए भी कहा।इस चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी की जीत इतनी बड़ी थी कि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उत्तर प्रदेश से कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर चुनाव हार गए। राहुल को कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट अमेठी से हार का सामना करना पड़ा वहीं केरल की वायनाड सीट से उन्होंने करीब चार लाख वोटों से जीत हासिल की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like