हैलाे उत्तराखंड की खबर का असर, मोटर मार्ग निर्माण कंपनी स्टार कंस्ट्रक्शन पर मुकदमा दर्ज

Please Share

रुद्रप्रयाग: जनपद में ग्रामीण मोटर मार्ग ठेकेदारों की मनमर्जी की भेंट चडते जा रहे हैं। आलम यह है कि वर्षों बीत जाने के बाद भी यातायात सुविधा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है।

वहीं अब विभाग व प्रशासन ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त दिखाई दे रहा है। कार्यों में लापरवाही के चलते जहां लोक निर्माण विभाग ऐसी कम्पनियों के विरुद्ध टर्मिनेशन की कार्यवाही अमल में लाने जा रहा है, वहीं डीएम मंगेश धिल्डियाल के आदेशों पर सल्या-तुलंगा 6 किमी व छेनागाढ-उछोला पांच किमी मोटर मार्ग निर्माण कंपनी स्टार कन्ट्क्शन पर उखीमट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

हैलो उत्तराखंड ने हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सीईओ राघव लंगर को स्टार कंस्ट्रक्शन के कार्य की धीमी गति और मनमर्जी से अवगत करवाया था और राघव लंगर ने स्टार कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ लगे आरोपों की जाँच कर उचित करवाई करने का आश्वासन दिया था। जिसके तहत अब स्टार कन्ट्क्शन पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

आपको बता दे कि विश्व बैंक पोषित योजना के तहत सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग को वर्ष 2015 में स्टार कन्शट्क्शन कंपनी को सौंपा गया था जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2016 में पूरा होना था मगर आज तक भी सडक पर महज 28 फीसदी ही कार्य हो पाया है।

चार करोड 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सडक पर एक करोड 37 लाख रुपये का भुगतान ठेकेदार को किया जा चुका है। स्थिति यह है कि ग्रामीण जान हथेली पर रखकर मार्ग पर आवागमन कर रहे है।

पूर्व में इस मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा भी लाखों रुपये खर्च किये जा चुके हैं मगर स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। निर्माण कम्पनी के पास दो मोटर मार्ग हैं और दोनों की हालत वाहन चलने लायक भी नहीं है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply