अमेरिका: वर्जीनिया बीच में अंधाधुंध गोलीबारी , 11 लोगों की मौत,6 गम्भीर

Please Share

अमेरिका के वर्जीनिया बीच में म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही गोली मार दी है।

बता दें कि वर्जीनिया के पुलिस प्रमुख जिम सरवेरा ने इस गोलीबारी में 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की यह घटना वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में शुक्रवार शाम चार बजे के बाद उस समय हुई जब लोग यहां व्यापारिक कामकाज के लिए आ रहे थे। गोलीबारी करने वाला आरोपी भी यहीं का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को मार गिराया है।आरोपी हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है।

सरकारी इमारत में हुए हमले के बाद वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने कहा कि वो लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही वर्जीनिया बीच के मेयर बॉबी डॉयर ने कहा कि यह शहर के इतिहास का सबसे त्रासदी वाला दिन है। गौरतलब है कि अमेरिका में गत वर्ष नवंबर के बाद होने वाली गोलीबारी की यह सबसे घातक घटना है। इससे पहले नवंबर में कैलिफोर्निया के बार्डरलाइन बार एण्ड ग्रिल में हुई गोलीबारी की घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like