चमोली में विस्फोटक सामग्री के साथ युवक गिरफ्तार

Please Share

चमोली: प्रदेश के थाना थराली पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ/सामग्री के साथ किया एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि थाना थराली पुलिस द्वारा उप जिलाधिकारी थराली महोदय केशर सिंह नेगी की सूचना पर थानाध्यक्ष थराली सुभाष जखमोला के नेतृत्व में पुलिस चौकी नारायणबगड़ क्षेत्रान्तर्गत पंथी – हंसकोटी मोटर मार्ग में पंथी गदेरे के पास सड़क निर्माण कार्य हेतु प्रयोग की जा रही 1 जिलेटिन छड़, 1 सेफ्टी फ्यूज वायर व 36 मीटर जिलेटिन फ्यूज वायर के साथ आरोपी 05दिगम्बर प्रसाद पुत्र अनुसूया प्रसाद निवासी ग्राम सुनाऊ तल्ला तहसील थराली जनपद चमोली को उक्त विस्फोटक सामग्री को बिना विधिक अनुमति के प्रयोग करने एवं कब्जे में रखने के अपराध में गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना थराली पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like