पैट्रोल का टैंकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, टला एक बड़ा हादसा…

Please Share

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, यहां अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा एक पैट्रोल का टैंकर आकाशवाणी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। गनीमत रही कि टैंकर में पैट्रोल व डीजल नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा होने से  टल गया। हालांकि दुर्घटना में टैंकर चालक घायल हो गया जिसे उपचार हेतू जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा से एक पैट्रोल डीजल टैंकर संख्या यूए 02-1225  हल्द्वानी की ओर जा रहा था। टैंकर आकाशवाणी के पास पहुंचा ही था कि वह अनियन्त्रित होकर मुख्य सडक छोड़ आकाशवाणी के मुख्य मार्ग पर जा गिरा। जिससे आकाशवाणी का मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क के एक किनारे कर आकाशवाणी का मुख्य मार्ग खुलवा दिया। पुलिस ने बताया कि चालक गणेश सिंह के अनुसार मुख्य सड़क संकरी होने और वहां पर दो मार्ग होने से उसे सड़क का सही अंदाजा नहीं हुआ जिस कारण टैंकर पलट गया। वहीं हादसे को लेकर बरेली निवासी टैंकर के मालिक राजीव अग्रवाल से सम्पर्क किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like