विकासनगर: थाना विकासनगर में सूचना प्राप्त हुई। एक मारुति 800 व लोडर की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार सुरेंद्र सिंह दानू पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह दानू निवासी बिंदुखता लालकुआं हल्द्वानी नैनीताल उम्र 30 वर्ष की मृत्यु हो गई। तथा मनीष कुमार को गंभीर चोटे आई जिन्हें आनन-फानन हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । मंगलवार को मृतक का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि कल व्यक्ति डाकपत्थर घूमने आए थे। रात्रि में वापस देहरादून जा रहे थे। तभी लेहमन पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर लोडर से टकरा गई। जिसमें सुरेंद्र व मनीष को काफी गंभीर चोटे आई। जिन्हें लेहमन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीष की हालत नाजुक देख कर डोक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीँ अन्य दो लोगो को साधारण चोटे आयी हैं। मारुति 800 में सवार चारों लोग गलोगी जल विद्युत गृह देहरादून मसूरी रोड मैं नियुक्त हैं।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
You May Also Like
Watch Mudumalai Tiger Reserve Stunning Video: 3,682 बाघों की सफलता के बीच Mudumalai Tiger Reserve में बाघिन का मनमोहक वीडियो वायरल
admin
Comments Off on Watch Mudumalai Tiger Reserve Stunning Video: 3,682 बाघों की सफलता के बीच Mudumalai Tiger Reserve में बाघिन का मनमोहक वीडियो वायरल

