देहरादून: बाड़वाला में एक व्यक्ति ने कमरे के रोशन दान से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: दून पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 09/10/20 को बाढ़वाला, विकास नगर में एक व्यक्ति ने अपने कमरे में लगे रोशनदान के एंगिल में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुंदन राम मय फोर्स के मौके पर पहुंचे, जहां मृतक राजपाल पुत्र भोलर निवासी बाड़वाला, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया।

पुलिस को मृतक की जानकारी करने पर पता चला कि मृतक 25 वर्ष पूर्व से बाड़वाला में अपने ससुराल में अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रह रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार हेतु उसके परिजनों के सुपुर्द में दिया गया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply