मसूरी माल रोड पर हंगामा, अर्धनग्न अवस्था में पर्यटक की हुई जमकर पिटाई

Please Share

मसूरी: मसूरी माल रोड के पिक्चर पैलेस बैरियर पर नशेड़ी पर्यटक को बैरियर कर्मचारी और स्थानीय लोगों से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। बैरियर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने शराब के नशे में धुत अर्धनग्न अवस्था में पर्यटक की जमकर पिटाई की। वहीँ एक पर्यटक ने सड़क पर लेट कर चोट आने को लेकर जमकर ड्रामा किया, जिसके बाद बैरियर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के द्वारा नशेड़ी पर्यटक को पुलिस के हवाले कर दिया।

यूपी नंबर कार में सवार 4 पर्यटक जो नशे की हालत में थे, माल रोड पर आए और बिना प्रवेश शुल्क दिए माल रोड में प्रवेश करने लगे। जब बैरियर कर्मचारियों ने उनको रोका तो उन्होंने बैरियर कर्मचारियों के साथ व तैनात पुलिस कर्मचारी के साथ अभद्रता कर उनको देख लेने की धमकी दी। जिस पर बैरियर कर्मचारियों और पुलिसकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया। परंतु तब भी उसने कार को नहीं रोका, जिसके बाद सभी लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like