शपथ से पहले खूबसूरत सांसद ने लिए सात फेरे, तुर्की में हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

Please Share

नई दिल्ली: बांग्ला फिल्मों की मशहूर ऐक्ट्रेस और पश्चिम बंगाल के बशीरघाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने कोलकाता के बिजनसमैन निखिल जैन के साथ 19 जून को तुर्की में शादी कर ली है। शादी की पहली तस्वीरें निखिल और नुसरत ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से नुसरत के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। इस दौरान मेंहदी पार्टी और एक यॉट पार्टी का आयोजन किया गया। यह शादी बेहद निजी तरीके से की गई थी और इसमें नुसरत और निखिल के परिवार के अलावा केवल कुछ नजदीकी मित्र ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि नुसरत की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई है।

नुसरत जहां ने शादी के दौरान मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजायन किया हुआ लंहगा पहना जबकि निखिल भी डिजायनर शेरवानी में नजर आए। नुसरत जहां की शादी के दौरान उनकी खास दोस्त, बांग्ला ऐक्ट्रेस और जाधवपुर से टीएमसी सांसद मिमि चक्रवर्ती भी मौजूद रहीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तुर्की से अपनी तस्वीर भी शेयर की है।

बता दें कि निखिल जैन और नुसरत जहां की मुलाकात पिछले साल दुर्गा पूजा के दौरान हुई थी। उसके बाद से दोनों की मुलाकात का सिलसिला बढ़ता गया। जल्द ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए और शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like