उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस

Please Share

पौड़ी: राष्ट्रीय राजमार्ग 119 पर बस के एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कोटद्वार से पौड़ी जा रही बस कुल्हाड बैंड के पास अचानक मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 25 लोगों के सवार होने की खबर है।

दरअसल कोटद्वार से पौड़ी जा रही बस कुल्हाड बैंड के पास अचानक मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। शुक्र इस बात का रहा कि हादसा बड़ा नहीं होगा। जीएमओयू की बस संख्या यूए 07आर 8237 तकरीबन 2 बजे कुल्हाड बैंड के पास सड़क पर ही पलट गई। इसके बाद तो हड़कंप ही मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया।

घायलों में अमृता उनियाल पुत्री शिव प्रकाश उनियाल निवासी सतपुली उम्र लगभग 25 वर्ष व कुलदीप नेगी पुत्र धर्म सिंह नेगी ग्राम रेवाड़ी तहसील पौडी उम्र लगभग 40 वर्ष वह मातबर सिंह पुत्र मेहताब सिंह निवासी पौडी उम्र लगभग 50 वर्ष (ड्राइवर) जो सामान्य रूप से घायल हुए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like