देहरादून में अतिक्रमण हटाने गए नगरनिगम कार्यकर्ताओ पर हमला, विरोध में हड़ताल

Please Share

देहरादून: हाई कोर्ट के आदेश अनुसार प्रदेश में अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही जारी है। इसी के तहत गुरुवार को राजधानी के मोटी बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर व्यापारियों ने जान लेवा हमला कर दिया। जिसमे एक नगर निगम कार्यकर्ता का हाथ टूट गया है।सूचना से गुस्साए नगर निगम कर्मियों ने निगम दफ्तर में तत्काल तालाबंदी कर दी और बेमियादी हड़ताल पर चले गए। निगम कर्मियों ने नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय को अल्टीमेटम दिया है कि मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी होने तक हड़ताल नहीं टूटेगी।

बता दें कि देहरादून में भी मोती बाजार में एक फर्नीचर व्यापारी ने निगम की टीम पर हमला कर दिया। नगर निगम टीम बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। वहां व्यापारी ने फुटपॉथ से लेकर सड़क तक पर अवैध कब्जा किया हुआ था। निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो कई व्यापारियों ने पहले ही अपने सामान हटा लिए। जैसे ही टीम लक्ष्मी फर्नीचर पर पहुंची तो यहां टीम के साथ विवाद हो गया। फर्नीचर शोरूम के मालिक व कर्मचारी निगम टीम के साथ हाथापाई पर उतर आए। उन्होंने निगम की टीम पर हमला कर दिया। हमले में निगम के कर निरीक्षक बाबूराम का हाथ टूट गया। उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

वहीं कर अधीक्षक विनय प्रताप की ओर से लक्ष्मी फर्नीचर के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई। शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि लक्ष्मी फर्नीचर के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like