जिला पंचायत कार्यालय में हंगामा, अधिकारी कार्यालय में मचाई तहस-नहस

Please Share

पौड़ी: जिला पंचायत टेण्डरों में जमानत राशि को 2 प्रतिशत से बढाकर 10 प्रतिशत करने पर जिला पंचायत सदस्य के पति ने बीती देर शाम मुख्य कार्य अधिकारी बीडी पाण्डे के कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं हेमन्त मोहन बिष्ट ने कार्यालय में अभद्रता कर तोड-फोड व गाली-गलौच भी की।

जिसके बाद मुख्य कार्य अधिकारी बीडी पाण्डे ने जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी बिष्ट के पति हेमन्त मोहन बिष्ट के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने, तोड-फोड कर हमला करने पर थाना कोतवाली में तहरीर दी।

वहीँ तहरीर पर पुलिस ने हेमन्त मोहन बिष्ट के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने, गाली-गलौज से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply