उत्तराखंड में हैवानियत! मासूम बच्चों के सामने ही पत्नी को जला डाला; तड़पती रही माँ, रोते रहे बच्चे! पुलिस पर भी अनदेखी का आरोप

Please Share

काशीपुर: उधमसिंहनगर के काशीपुर में महिला ने अपने पति पर जान से मारने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। महिला ने कहा कि, मेरा पति पॉलिटिक्स और पैसे के आड़ में अभी तक पुलिस की पकड़ में नही है। महिला ने बताया कि पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही कर रही है। पीड़ित महिला आरोप है कि, उसके पति को पुलिस किसी दबाव में आकर गिरफ्तार नही कर रही।

पीड़ित ने बताया कि, उसके पति के अन्य महिलाओ के साथ सम्बन्ध है, जिसको लेकर पीड़ित और उसके पति में कहा सुनी हो गई थी। मामला इतना बढ गया कि  घर मे रखा मछर मारने वाला काला हिट घर मे जल रहे दिए पर उसकी बुन्दे गिर जाने से घर मे रखे कपड़े की आग के चपेट आने से पीड़िता को पति ने आग में धक्का दे दिया। जिससे उसका शरीर बुरी तरह जलने से जख्मी हो गया है।

पीडिता ने कहा कि, चीख पुकार पर पहूँचे पड़ोसियो की मदद से मुझे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ मुझे देख भाल करने के लिए कोई व्यवस्था नही थी। पीड़िता ने बताया गया कि मेरे 2 बच्चे है। मुझे मेरा पति हर दिन उत्पीड़न करता है। मैंने पुलिस को भी बार-बार अवगत कराया लेकिन मेरी फरियाद कोई नही सुन रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like