गैरसैंण भूमि बिक्री, पंचायत संसोधन समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

Please Share

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई हैं। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी की है, महंगाई भी चरम पर पहुँच गई है, गरीब वर्ग के लोगों के लिए सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, यह सरकार जुमलों के दम पर सरकार में आई, लेकिन इसके बाद उन्होंने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि, पंचायतों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। यह भाजपा सरकार द्वारा किए संसोधन से साफ़ झलकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि, श्रीनगर और बाजपुर निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा की नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस को वोट डाला। इसके आलावा भू-कानून में संसोधन करके भू-माफिया, खनन माफिया और शराब माफियाओं को सरकार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में ज़मीनों की बिक्री पर रोक हटाकर भाजपा सरकार ने भू-माफियाओं को शरण दिलाने की सुनियोजित चाल चली है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like