पिथौरगढ़ :साधु-संतों पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में घिरे धारचूला के कांग्रेसी विधायक हरीश धामी बैकफुट पर नजर आये है। धामी का कहना है कि उनका मकसद साधु-संत समाज को ठेस पहुंचाना नहीं बल्कि वह उन नेताओं के खिलाफ है, जो भगवा पहनकर साधु-संत समाज को बदनाम कर रहे हैं। धामी ने कहा कि बाबा रामदेव जैसे लोगों के खिलाफ हर मोर्चे पर बोलते रहेंगे। गौरतलब है कि विधायक हरीश धामी ने हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में साधु संतों पर विवादित टिप्पणी देते हुए कहा था कि राजनीति ढोंगी साधु-संतों के लिए नहीं है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
