“सेल्यूट तिरंगा संगठन” का किया गया विस्तार, इनको सौपे गए प्रमुख पद

Please Share

देहरादूनः प्रदेश में राष्ट्रवादियों का संगम बनाने वाले “सेल्यूट तिरंगा संगठन” का रविवार को विस्तार किया गया है। जिसके अंतर्गत शरद तायल ऋषिकेश को प्रदेश उपाध्याक्ष , कमल किशोर पोखरियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, आशीष गोयल डोईवाला,को जिलाध्यक्ष पछवादून,मोहित ठाकुरी देहरादून को महानगर अध्यक्ष, रजनीश चंदेल विकासनगर को जिला संयोजक पछवादून नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने बताया की सैल्यूट तिरंगा संगठन देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाने और हिन्दुस्तान, हिन्दू, हिन्दी को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। यह संगठन देश में सैनिकों का सम्मान और स्वाभिमान को भी बुलंद करने में जुटा है। सैल्यूट तिरंगा संगठन गरिबो के लिए वस्त्र वितरण राष्ट्रीय सर्वोपरी, राष्ट्रीय एकता को बढावा देने स्वछता अभियान एंव विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। इस संगठन के संरक्षक मनोज तिवारी सांसद, रतनलाल कटारिया सांसद, श्याम जाजू, एस.एस. पी. सिन्हा, शरद श्रीवास्तव , जय कुमार नायर,एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव शिव प्रताप पुंडीर, अंकुर गोयल आदि उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like