अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Please Share

मुम्बई:मुंबई पुलिस को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ जांच करते हुए  बड़ी कामयाबी मिली है।मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि रिजवान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है। इकबाल कासकर पहले से ही पुलिस की हिरासत में है रिजवान को उस समय मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, जब बुधवार रात वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।

गौरतलब है कि हाल ही में दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को गिरफ्तार किया था।मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक वडारिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था।

बताया जा रहा है कि रिजवान कासकर को इस बात की भनक लग गई थी कि वडारिया ने उसके नाम का खुलासा पुलिस के सामने कर दिया है। ऐसे में कासकर ने देश छोड़कर भागने की योजना बना ली थी। कासकर को पता था कि पुलिस जल्‍द ही उस तक पहुंच जाएगी और ऐसा हुआ भी। रिजवान कासकर को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like