विकासनगर में व्यक्ति को गोली मारने वाला पुलिस की गिरफ्त में

Please Share
विकासनगर में व्यक्ति को गोली मारने वाला पुलिस की गिरफ्त में 2 Hindi News Bharat »देहरादून: 4 नवम्बर देर रात विकासनगर में एक व्यक्ति को गोली मारने वाले अपराधी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।कोतवाली विकासनगर पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति (गुरदयाल) को कुल्हाल चैक पोस्ट से गिरफ्तार किया है जिसने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसी ने ही विक्की पुत्र सतीश कुमार को गोली मारी थी जो ग्राम छाजपुर खुर्द थाना सलोनी जिला पानीपत हरियाणा का निवासी है ।पुलिस पूछताछ में अपराधी गुरदयाल ने बताया कि विवेक मेरे साथ विकासनगर घूमने आया था जिसे मैंने आपसी रंजिश के कारण गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गया था।बता दें कि देर रात को ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने ही घायल अवस्था में व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल विकासनगर दाखिल करवाया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों ने उसे देहरादून हायर सैन्टर रैफर किया जहाँ अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।वहीँ पुलिस ने अपराधी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया तमंचा व कारतूश बरामद कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

You May Also Like

Leave a Reply