राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, होंगे बीजेपी में शामिल

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी राज्यसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह अब बीजेपी में शामिल होंगे। उनका दावा है कि उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह भी कांग्रेस छोड़ेंगी। संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी विधायक हैं। संजय सिंह इस बार का लोकसभा चुनाव सुल्तानपुर से लड़े थे, जहां उन्हें बीजेपी की मेनका गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

संजय ने राज्यसभा की सदस्यता से उस वक्त इस्तीफा दिया है, जब सरकार की ओर से पेश तीन तलाक बिल पर बहस चल रही है।

गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय सिंह को बाद में कांग्रेस ने असम से राज्यसभा सांसद बनाया था। अमेठी पर मजबूत पकड़ रखने वाले संजय सिंह पहले भी एक बार कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं।

वहीँ राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने से ऊपरी सदन का कुल संख्या घटकर 240 रह जाएगी। 245 सदस्यों वाले इस सदन की पहले चार सीटें खाली हैं। अब संजय सिंह के इस्तीफे से 5 सीटें खाली हो गईं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like