डिप्रेशन के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक सनसानीखेज मामला सामने आया है। यहां थाना बसंत विहार क्षेत्र निवासी एक महिला ने देर रात खौफनाक कदम उठाते हुए दो मासूम बच्चों के सिर से मां का आंचल छीन लिया। दरअसल भावना थापा पत्नी विशाल थापा निवासी पितांबरपुर आर्केडिया ग्रांट ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे है। जिनका रो-रोकर बूरा हाल है।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक फांसी लगाने वाली महिला को उसके परिजन प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय ले गए थे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि महिला अपने ससुराल में रह रही थी। महिला के पति विशाल थापा गुजरात में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। महिला अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी, तभी रात्रि में महिला के कमरे से कुछ आवाज आई जिससे बच्चे उठ गए, देखा तो माँ पंखे पर लटक रही थी, बच्चों ने रोते रोते परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने बताया है कि भावना थापा पिछले तीन-चार सालो से डिप्रेशन में चल रही थी, तथा उसका लगातार इलाज चल रहा था। मृतका का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। और अभी जांच जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like