बद्रीनाथ हाईवे पर बस के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Please Share

चमोली: मंगलवार को बद्रीनाथ हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा लामबगड़ के पास उस वक्त हुआ, जब यात्रियों से भरी बस के ऊपर भारी बोल्डर गिर गया। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत बताई जा रही है। यह बस बद्रीनाथ से लौट रही थी।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लामबगड़ में आज सुबह करीब नौ बजे हुआ। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग रेस्क्यू कार्य में लगे हैं। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि यात्री कहां के हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अभी पांच लोगों को बस से निकाला गया है। आठ लोग बस के अंदर फंसे हुए हैं। लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like