उत्तराखंडः खतरे के निशान के पार गंगा, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

Please Share

देहरादूनः प्रदेश में जहां एक और भारी बारिश ने कहर मचाया है। वहीं पहाड़ों में हुई भारी बारिश के बाद गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया।शुक्रवार की सुबह गंगा का जलस्तर 291.85 मीटर था जो दोपहर तीन बजे तक 293.20 मीटर तक पहुंच गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

बता दें कि देर रात को पहाड़ों में हुई बारिश से गंगा का जलस्तर एकदम से बढ़ गया। सुबह को गंगा का जलस्तर 291.85 मीटर था, जोकि चेतावनी निशान 293 मीटर से नीचे था, लेेकिन गंगा का जलस्तर देखते ही देखते बढ़ने लगा।दोपहर बाद तीन बजे तक चेतावनी निशान को पार कर गया। गंगा का जलस्तर 293.20 मीटर तक पहुंच गया।इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। लेखपालों के साथ बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर तैनात चौकीदारों से पल-पल की अपडेट ली जा रही है।

गौरतलब है कि इस मॉनसून सत्र में पहली बार ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार पहुंचा है। पिछले 3 दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। बीती रात्रि टिहरी जनपद के भिलंगना घाटी में और चमोली क्षेत्र में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। जल स्तर बढ़ने के साथ ही गंगा में बड़ी मात्रा में बोल्डर भी आ रहे हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने गंगा के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like