मम्मी-पापा ने गिफ्ट में दी जगुआर की जगह बीएमडब्ल्यू, तो शख़्स ने BMW नदी में फेंक दी, वीडियो वायरल..

Please Share

चंडीगढ़: भले कई लोग एक छोटी सी सस्‍ती कार खरीदने के लिए तरस रहे हों, लेकिन वहीँ इस बीच ऐसी भी घटना सामने आई कि, एक युवक ने लाखों की BMW कार को गुस्‍से में नदी में बहा दीया। गुस्‍सा भी इसलिए कि उसके पिता ने उसे जगुआर कार खरीदकर नहीं दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक, हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार को एक युवक ने नाराज होकर अपनी बीएमडब्ल्यू कार नदी में धकेल दी। युवक ने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे जगुआर की जगह बीएमडब्ल्यू कार उपहार में दी, जिससे वह नाराज हो गया। जब युवक अपनी बीएमडब्ल्यू कार को नदी में बहा रहा था तब उसने इसका वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसका विडियो वायरल हो रहा है।

यह कार नदी के बीच में जाकर बड़ी घासों के बीच में अटक गई। बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार को बाहर निकालता देखा गया। पुलिस ने इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि, जगुआर कंपनी की कार की कीमत 40 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि बीएमडब्‍लू 30 लाख के बजट में आपकी हो सकती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like