मसूरी: बारिश के बीच मनी बकरीद, सभी धर्मों के लोगों ने गले लगाकर दी मुबारकबाद

Please Share

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में भारी बारिश के बीच बकरीद का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में नवाज अदा की और देश की प्रगति व खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही हिन्दू समाज से जुड़े लोगों ने मुस्लिम वर्ग के लोगों को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी।

वहीं इस मौके पर शहर सहित सभी मस्जिदों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये। इस मौके पर नवाजी शरफराज ने कहा कि, यह ईद कुर्बानी के लिए ख़ास मानी जाती है। इसी दिन खुदा ने हजरत इस्माईले सलाम को अपने बेटे इब्राहिम सलाम की कुर्बानी का फरमान दिया। जैसे हजरत ने अपने बेटे की कुर्बानी के लिए उस पर छुरी चलाई तो खुदा प्रकट हो गए और तभी से यह त्यौहार कुर्बानी के नाम से मनाया जाता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like