बकरीद पर फिर जम्मू-कश्मीर की गली-गली घूमे NSA अजीत डोभाल

Please Share

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल वहां डटे हुए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बकरीद पर जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में रेकी की। उन्होंने समूचे श्रीनगर शहर, पुलवामा, अवन्तीपुरा, पाम्पोर, बडगाम की रेकी की है। इससे पहले भी उनके वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें वह स्थानीय लोगों के साथ खाना खा रहे हैं और हालचाल पूछ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के हालात पर वो पैनी नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि अजीत डोभाल ऐसे पहले पुलिस अधिकारी हैं जिनको कीर्ति चक्र सम्मानित किया गया। अपने पुलिस करियर के दौरान वह जासूसी अभियानों और आतंकी संगठनों से निपटने में ही लगे रहे। करीब 7 सालों तक पाकिस्तान में जासूस बनकर भी रह चुके हैं। अजित डोभाल को राष्ट्रवादी विचारों वाला कहा जाता है। अजित डोभाल को मोदी सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ ही कैबिनेट का भी दर्जा दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like