स्वागत समारोह में अफरा तफरी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष की कटी ऊँगली

Please Share

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा हुआ। मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर स्वागत समारोह के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह के इस दौरान उनकी उंगली में गंभीर चोट लग गई। बताया गया है कि सर्जरी के बाद ही यह उंगली पूरी तरह से ठीक हो पाएगी। घटना के बाद स्वतंत्र देव को वर्धमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर पहुंचे थे। तभी कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान करने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं को देखकर स्वतंत्र देव सिंह गाड़ी से उतर रहे थे, तभी उनकी दाहिने हाथ की छोटी उंगली कट गई। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उंगली कटने के बाद कार्यकर्ताओं के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके हाथ की सर्जरी की जा रही है। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस महकमे के आला-अफसर पहुंच गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like