चीन में ‘विश्व पुलिस गेम्स’ में उत्तराखंड पुलिस के रविंद्र ने जीता स्वर्ण पदक

Please Share

देहरादून: चीन के चैगडू शहर में चल रही विश्व पुलिस गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के रविन्द्र रौतेला ने दो पदक जीते हैं। सब इंस्पेक्टर रविंद्र रौतेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य व पुलिस महकमे का नाम रोशन किया है। रविंद्र रौतेला ने पंद्रह सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।

खटीमा निवासी रविंद्र उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। रविंद्र रौतेला ने 2005 में जीडी भर्ती से पुलिस विभाग ज्वाइन किया था। रविंद्र ने 2006 से एथलेटिक्स में हिस्सा लेना शुरू किया। इसके बाद से रविंद्र लगातार उत्तराखंड पुलिस को पदक दिला रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like