महिला ने की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम

Please Share

 देहरादून: पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली, जिसके बाद पूरे घर में मातम का माहौल छाया हुआ है। वहीँ पुलिस ने महिला के शव का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला बहेलिया बस्ती, थाना पटेलनगर क्षेत्र का है जहाँ आज सुबह एक महिला (रजनी पत्नी बबलू) 30 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

थानाध्यक्ष पटेलनगर रितेश शाह के अनुसार मृतका का पति दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। मृतिका की शादी को 10 वर्ष हुए थे, जिसके 2 बच्चे भी हैं। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ लगता है। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply