देहरादून: ट्रक और कार की भीषण भिड़त, दो गम्भीर घायल

Please Share

देहरादून: राजधानी में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। थाना सहसपुर क्षेत्र में पेट्रोल पम्प के समीप बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे में दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

शनिवार को ढाकी पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे हरबर्टपुर की ओर बस टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही स्विफ्ट कार उसकी चपेट में आ गई। जिस कारण दोनो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। बस हरबर्टपुर की ओर से आ रही थी तथा स्विफ्ट कार सहसपुर से हरबर्टपुर की ओर से जा रही थी, बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। हादसे में कार सवार दम्पति घायल हो गए है। घायलों को पुलिस द्वारा सीएचसी सहसपुर ले गया, जहाँ डॉ0 द्वारा उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान रविंदर कुमार बजाज, उम्र 62 वर्ष पुत्र स्व गोविंद राम बजाज, निवासी हरबर्टपुर, देहरादून तथा अनीता बजाज पत्नी रविंद्र कुमार, उम्र 50 वर्ष, निवासी हरबर्टपुर, देहरादून, के रूप में हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like