पाकिस्तान के दो कमांडो ढेर, भारतीय सैनिकों के शव क्षत-विक्षत करने के लिए बदनाम ‘बैट कमांडो’

Please Share

श्रीनगर: एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बार बार मुंह की खाने के बाद भी पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की और से जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। बुधवार को उड़ी के गुरेज सेक्टर में, पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट कमांडो) नापाक हरकत की फिराक में थी, लेकिन भारतीय सेना को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद भारतीय जवानों ने हमला करके दो पाकिस्तानी कमांडो को ढेर कर दिया, जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना मंगलवार से ही जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है।

बता दें बैट में पाकिस्तानी सेना के स्पेशल फोर्स के जवानों और आतंकवादियों को भी रखा जाता है। इनकी कोशिश हमेशा भारतीय सीमा में घुसकर सैनिकों की हत्या करने की होती है। यही नहीं बैट कमांडो भारतीय सैनिकों के शव क्षत-विक्षत करने के लिए भी बदनाम हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like