मसूरी: बिल्डर्स द्वारा खुदाई से ढहा भवन का पुस्ता, खतरे की जद में 40 परिवार

Please Share

मसूरी: नगर पालिका के मजदूर भवन के समीप प्राइवेट बिल्डर्स ने जेसीबी लगाकर खुदाई करने का काम शुरू किया, जिसके कारण भवन का पुस्ता ढह गया और बिल्डिंग में रहने वाले 40 परिवारों में अफरातफरी मच गयी हैं।

स्थानीय निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि बिल्डिंग के समीप एक प्राइवेट बिल्डर फ्लेट बना रहा है। जहां वाहन पहुंचाने के लिए बिना परमिशन के जेसीबी लगा दी जिसके कारण भवन का पुश्ता ढह गया।

मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने गिरी हुई दिवार का जायजा लिया और कहा कि बिल्डर्स को निर्देश दिए कि शीघ्र दिवार बनाने का काम शुरू करें। ऐसा नहीं करने पर बिल्डर के खिलाफ पालिका कड़ी कार्रवाई करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like