उत्तराखंड: सूमो-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत

Please Share

देहरादून: थाना बसन्त विहार के अंतर्गत पंडितवाडी से बसन्त विहार को जाने वाले मार्ग पर एक टाटा सूमो और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमे स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त सूचना पर थाना बसन्त बिहार से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मृतक व्यक्ति की पहचान गौरव पुत्र ओमप्रकाश निवासी लक्ष्मण गढ़ी, मेहूवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष, के रूप मे हुयी।

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक पड़ितवाड़ी से बसन्त विहार की तरफ जा रहा था, तभी आगे से जा रही गाड़ी को गलत दिशा से ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रही वाणिज्य कर विभाग के वाहन से टकरा गया। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखा गया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like