बहुश्रुत आरुषि निशंक ‘भारत गौरव अवार्ड’ से सम्मानित

Please Share

नई दिल्ली: सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, फिल्म निर्मात्री, कवित्री, व्यवसायी, पर्यावरणविद् और समाज सेविका आरुषि निशंक को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन ने ‘भारत गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य के लिए दिया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान आरुषि को प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि, आरुषि सुप्रसिद्ध कत्थक गुरु पदम् विभूषण बिरजू महाराज की शिष्या हैं और भारत सरकार के भारत विदेश सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् की कलाकार हैं। वे करीब एक दर्जन से भी अधिक देशों में अपनी कत्थक की प्रस्तुति दे चुकी हैं। कत्थक के अलावा आरुषि सामाजिक क्षेत्रों में पर्यावरण संस्करण व संवर्धन, नारी सशक्तिकरण और पवित्र गंगा नदी व उसकी सहायक नदियों की स्वछता और संरक्षण के कार्यों में संलग्न हैं। आरुषि केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना की प्रमोटर हैं और साथ ही हिमालय व नदियों की स्वछता अवा संवर्धन के समर्पित अभियान स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। इसके अलावा आरुषी महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश-विदेश में समय समय पर कार्यक्रम आयोजित करती आ रही हैं। इसके आलावा हाल ही में उत्तराखंड की सैन्य परंपरा और रीती रिवाजों पर केंद्रित उत्तराखंडी फिल्म ‘मेजर निराला’ का निर्माण भी आरुषी ने किया, यह फिल्म दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हुई।

वहीँ इस मौके पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आरुषि निशंक ने भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन को धन्यवाद किया कि, उन्होंने आरुषी के प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मान दिया। आरुषी ने कहा कि, मुझे गर्व है कि हमारे प्रयासों के चलते लोग गंगा सफाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं। यह एक बड़ा मिशन है जिसके लिए सबका साथ आवश्यक है।

कार्यक्रम में रतन लाल कटारिया एमओएस जल शक्ति, मार्गनी भारत सांसद लोकसभा, सत्य नारायण जातीय सांसद लोकसभा, संग्राम सिंह इंडियन रेसलर समेत अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like