बागेश्वर: जिला स्तर के अधिकारियों को दिया गया एल-1 और एल-2 का प्रशिक्षण

Please Share

बागेश्वर: जनसामान्य की शिकायतों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए बने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1905 का आज जिला स्तर के अधिकारियों को एल-1 और एल-2 का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने सभी अधिकारियों से सावधानीपूर्वक प्रशिक्षण लेने को कहा। और अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन को रोजाना चेक करने के भी निर्देश दिए।

ट्रैनिंग में बताया गया कि हेल्पलाइन नंबर 1905 पर हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली, कुमाऊंनी और पंजाबी भाषा में शिकायत दर्ज की जा सकती है।

जिसके तहत एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निदान करना आवश्यक है। साथ ही अधिकारियों को बताया कि समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागों को वर्गीकृत किया गया हैं।

जिसमे ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों को प्रथम स्तर, जिलाधिकारी व विभागीय अधिकारी को द्वितीय स्तर, संबधित विभाग के विभागाध्यक्ष को तृतीय स्तर और संबधित विभाग के सचिव को चतुर्थ स्तर में वर्गीकृत किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like