रानू मंडल ने हिमेश के साथ गाया तीसरा गाना, वीडियो हुआ वायरल..

Please Share

मुंबई: सोशल मीडिया की सनसनी और मेगा वायरल हो चुकी रानू मंडल ने हिमेश के साथ एक और गाना ‘आशिकी में तेरी..’ रिकॉर्ड किया है। ये गाना हिमेश का पोपुलर गाना है जिसे रीमिक्स किया गया है। जिसमे रानू मंडल प्ले बैक सिंगर के तौर पर काम कर रही है।

बता दें की रेलवे स्टेशन में गाना गाकर जीवन यापन करने वाली रानू मंडल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक विडियो यतींद्र चक्रवर्ती ने शोसल मीडिया पर अपलोड किया। जिसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने का बड़ा ऑफर दिया। अपनी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी होर्डिं एंड हीर’ में ‘तेरी मेरी कहानी..’ ‘आदत..’ जैसे गाना गाने का मौका दिया। जिसके बाद हिमेश ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से उनका एक विडियो अपलोड किया।

जानकारी के मुताबिक हिमेश ने ‘तेरी मेरी’ गाने के लिए रानू को करीब 6-7 लाख रुपये ऑफर किए। लेकिन रानू ने पैसे लेने के लिए मना कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक हिमेश ने रानू को उनकी मेहनत के लिए पैसे दिए और कहा कि बॉलीवुड में तुम्हें सुपरस्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like