सीएमओ ने की ऐसी पहल, जानकार आप भी करेंगे तारीफ..

Please Share

रुद्रप्रयाग: शासकीय कार्यों के साथ ही रुद्रप्रयाग के सीएमओ जिला अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पेशे से रेडियोलॉजिस्ट रहे जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी शम्भू प्रसाद झा कई वर्षों पहले जिला अस्पताल में बतौर रेडियोलॉजिस्ट रह चुके हैं। और अब कुछ दिनों पहले ही उन्होने यहां सीएमओ का चार्ज ग्रहण किया है।

जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलाजिस्ट का स्वास्थ्य खराब होने के कारण सीएओ ने खुद ही रेडियोलॉजी विभाग की कमान संभाल रखी है। उनका कहना है कि, जनता को तकलीफ ना हों इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा और उन्हें जब भी जिला स्तरीय कार्यों से कुछ राहत मिलती है, तो वह अस्पताल पहुंचकर जनता की सेवा करते हैं। उनका साफ कहना है कि, हम पहले चिकित्सक हैं बाद में एक अधिकारी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like