MLA अलका लांबा ने AAP से दिया इस्तीफा, हो सकती हैं कांग्रेस में शामिल

Please Share

नई दिल्ली:  चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।अब उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि लांबा पिछले कई महीनों से आम आदमी पार्टी के साथ विभिन्न मुद्दों पर भिड़ती नजर आ रही थीं। अगस्त की शुरुआत में लांबा ने कहा था कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है और वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इसके बाद AAP ने भी कहा था कि वह उनका इस्तीफा स्वीकार करने के लिए तैयार है। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लांबा ने AAP की कड़ी आलोचना की है।उन्होंने पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाबदेही मांगी थी, जिसके बाद उन्हें AAP सदस्यों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like