चंद्रयान-2: लैंडिंग से पहले धड़कनें तेज,आज पूरा होगा 11 साल पुराना सपना

Please Share

नई दिल्ली: चंद्रयान 2. भारत का वो मिशन जिसका इंतजार हर भारतीय कर रहा है. चंद्रयान-2 का विक्रम कुछ घंटों के बाद चांद पर अपना कदम रखनेवाला हैं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO  के वैज्ञानिकों ने इस मिशन को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक करके मेहनत की है और शुक्रवार को अंतिम समय में हर कोई इसके सफल होने की कामना कर रहा है.

आपको बता दे कि 18 सितंबर  2008 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चंद्रयान-2 मिशन को मंजूरी दी थी. आज 11 साल बाद ये मिशन पूरा होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज रात बेंगलुरु में इसरो सेंटर में मौजूद रहेंगे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे.

चंद्रयान-2 का विक्रम रात लगभग 01.30 से लैंड करना शुरू करेगा, ये प्रक्रिया सात सितंबर सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like