पूर्व वायुसेनाकर्मी ने “मोदी जी” मेरे बेटे का ख्याल रखना लिखकर लगाई फांसी

Please Share

प्रयागराज: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित होटल मेंसेवानिवृत्त एयरफोर्सकर्मी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में पूर्व सैन्यकर्मी ने प्रधानमंत्री मोदी से बेटे की मदद करने की गुहार लगाई है।

बता दें कि मृतक की पहचान असम के दरंगा जिला के शांतिपुर निवासी पूर्व सैन्यकर्मी बीजन के तौर पर हुई है। वह 2002 में एयरफोर्स से कारपोरल पद से रिटायर हुए थे।बीजन ने शनिवार शाम होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। होटल में पूछताछ करने पर जानकारी मिली की बीजन शनिवार रात करीब 11 बजे होटल पहुंचे, बताया कि वह किसी व्यक्तिगत काम से शहर आए हैं। रविवार दोपहर काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए, तो होटल के एक स्टाफ ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद कूलर के लिए बनी जाली से झांककर देखा तो उनका शव फांसी पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान कपड़ों से मिले।दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त की। इसके बाद पास ही पड़े मोबाइल के जरिए घरवालों को सूचना दी गई। जांच के दौरान ही पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला।

सबको खुश रखने में मैं किसी को खुश नहीं कर सका। मैंने अपने बेटे के साथ भी नाइंसाफी की। मैं उसे अच्छा बचपन नहीं दे सका और यहां तक कि उसके लिए एक घर भी नहीं बनवा सका। अब न देश के लिए उपयोगी हूं और न ही अपने परिवार के लिए। वह अच्छा गायक है लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से मैं उसे आगे नहीं बढ़ा सका। प्रशासन से निवेदन है कि मेरा शव यहीं दफना दिया जाए। साथ ही मेरे परिवार या बेटे को इसकी सूचना न दी जाए क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वह मेरी लाश को देखें। सुसाइड नोट में मृतक ने पीएम मोदी से अपने बेटे की मदद करने की भी गुहार लगाई है।’

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like