एचआरडी मंत्री निशंक ने मोदी सरकार-2 के सौ दिन पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

Please Share

देहरादून: मोदी सरकार-2 के 100 दिन का कार्यकाल पूरे होने पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उपलब्धियां गिनाई। मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। राज्यसभा और लोकसभा के अंदर ऐतिहासिक कानून अनुच्छेद 370 और 35 A जैसे विधेयक पास हुए हैं। जम्मू कश्मीर के लोगों को 70 साल बाद आजादी मिली है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ अब जम्मू कश्मीर के लोगो को मिलेगा इसके आलावा उन्होंने कहा कि 3 तलाक बिल कानून से मुस्लिम समाज की महिलाओं को न्याय दिलाने का काम हुआ है हैं। आंतकवाद पर एक देश को किसी ने विश्व मे अलग थलग किया हैं। साथ ही नए मोटर व्हीकल एक्ट से सड़क हादसों में कमी आएगी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू सहित उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह भी मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like