महाविद्यालय थत्यूड़ में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद पर एनएसयूआई का परचम लहराया,

Please Share

रिपोर्ट- कृष्णपाल सिंह रावत

थत्यूड जौनपुर: राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद पर एनएसयूआई का परचम लहराया। वहीं सहासचिव उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर एबीवीपी का कब्जा रहा।

छात्र संघ अध्यक्ष एनएसयूआई की नीता बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंदी एबीवीपी की रीमा भंडारी को 8 मतों से हराकर जीत हासिल की। नीता बिष्ट को 235 व रीमा भंडारी को 227 मत मिले। वहीं महासचिव पद पर एनएसयूआई के लक्ष्मण दास को 230 व एबीवीपी की कृष्णा को 202 मत मिले जिसमें लक्ष्मण दास ने 28 वोटों से विजय हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अंबिका ने एनएसयूआई की श्वेता पुंडीर को 22 मतों से हराया। सचिव पद पर एबीवीपी की पूजा डोगरा ने एनएसयूआई के सीमा को 47 मतों से हराया कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ऋतु पंवार ने एनएसयूआई की बुलबुल नौटियाल को 12 मतों से हराया वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु एबीवीपी की रमिता रावत ने एनएसयूआई के देवेंद्र सिंह को 11 मतों से हराकर जीत हासिल की इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सतपाल सिंह साहनी ने विजेता प्रत्याशियों को गोपनीयता पूर्वक शपथ ग्रहण करवाया चुनाव प्रभारी डॉ राजेश ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए कॉलेज प्रशासन का आभार प्रकट किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like