उत्तराखंड: हंसी-खुशी मां के साथ ननिहाल गया बच्चा, चट्टान की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Please Share

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। विशेष रूप से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाओं से कई लोगों और मवेशियों की जान तक चली गई। साथ ही आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। वहीँ अल्मोड़ा में जौरासी के सोगड़ा गांव में चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया गया कि, चट्टान की चपेट में आने वाला यह बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीँ बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही ग्रामीणों में शोक की लहर है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like