मसूरी: “एक शाम जनता के नाम” कार्यक्रम का आयोजन, डीजी अशोक कुमार ने यातायात नियमों की ली जानकारी

Please Share

मसूरी: नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम “एक शाम जनता के नाम” में बतोर मुख्यातिथि डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने शिरकत की। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से आये हुए लोगों ने डीजी लॉ एंड आर्डर से नए यातायात नियमों की जानकारी ली। एवं मसूरी की ट्रैफिक व्यवस्था को किस तरह से सुधारा जाये इस पर चर्चा की। वहीँ डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने कहा की मसूरी की ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बहुत जल्द ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

वंही त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर कहा कि पुलिस प्रशासन ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। और चुनाव में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना नही होने दी जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like