मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दून अस्पताल का औचक निरीक्षण

Please Share

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दून अस्पताल का औचक निरीक्षण 1 Hindi News Bharat »

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वह सचिवालय से सीधे दून अस्पताल पहूंचे थे। उन्होंने 2 जूनियर रेजीडेंट डाॅक्टर्स मनीष एवं ध्रुवांचल के ड्यूटी पर उपस्थित न रहने एवं एक नर्स फातिमा द्वारा मरीजों की देखभाल में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मरीजों से बातचीत की एवं अस्पताल द्वारा उनके लिये की जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मरीजों से उनकी समस्याओं के विषय पर बातचीत करते हुए उनके उचित ईलाज का आश्वासन दिया। उन्होंने डाॅक्टर्स को निर्देश दिये कि गरीबी अथवा पैसे न होने के कारण जिन मरीजों के ईलाज में समस्या आ रही है उनका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ऐसे मरीजों का ईलाज कर सहायता की जाएगी। एक मरीज के आॅर्थो वार्ड के आसपास टाॅयलेट की व्यवस्था न होने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इसके लिये प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने मरीजों की उचित देखभाल के भी निर्देश दिये और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply