बड़ी खबर:बीजेपी नेता चिन्मयानंद को SIT ने किया गिरफ्तार, छात्रा के साथ यौन शोषण का आरोप

Please Share

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम sit ने चिन्मयानंद को शाहजहांपुर से ही गिरफ्तार किया।

जिसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। जिला अस्पताल में भारी फोर्स तैनात है। आपको बता दें कि सोमवार को पीड़ित छात्रा का 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करवाया गया था। उसके बाद से ही पीड़िता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने और उनकी गिरफ़्तारी की मांग कर रही थी। पीड़िता ने बुधवार को स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ़्तारी न होने की सूरत में आत्मदाह की भी धमकी भी दी थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like